बलिया पुलिस ने बुधवार की रात बलिया एवं साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में छापेमारी कर विभिन्न मामलों के चार आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेजा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार राय ने बताया कि दर्ज केस के आरोपी छोटी बलिया पासवान टोला निवासी देवीलाल पासवान के पुत्र बबलू पासवान, आरोपी साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के अहमदगंज निवासी याकूब आलम के पुत्र मो आरजू एवं लखमिनियां निवासी मो शाहिद एवं आरोपी हुसैनीचक निवासी विष्णुदेव पासवान के पुत्र मनोज पासवान को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी आरोपी को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बलिया पुलिस इन दिनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment