प्रखंड क्षेत्र के शहीद रामफल मंडल टावर चौक व डुमरा के अंबेडकर स्थल पर गुरुवार को समझो, समझाओ देश बचाओ यात्रा के दौरान रालोसपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें फुल का माला पहनाकर जिंदाबाद का नारा लगाया। साथ ही पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रेखा गुप्ता ने गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने रामफल मंडल के प्रतिमा पर माल्यर्पण कर नमन किया। इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान की लोगों की समस्या का समाधान पाकिस्तान की सरकार करेगी, हिंदुस्तान की सरकार को क्यो हैं चिंता। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार व बिहार के सरकार पर जमकर निशाना साधते हुये कहा कि सिर्फ पाकिस्तान में दलितों के साथ प्रताड़ना होती है। हिंदुस्तान में भी बड़े पैमाने पर दलितों एवं गरीबो के साथ प्रताड़ना की जाती है। सीएए बिल से सभी समुदाय के गरीब लोग परेशान हो रहे है। केंद्र की मोदी सरकार व बिहार सरकार को ये चिंता नही है कि अपने यहां नौजवानों को रोजी रोटी की व्यवस्था कैसे करें। गरीब लोगों के इलाज की व्यवस्था कैसे सुदृढ करें। किसानों की समस्या का समाधान कैसे करें। आने वाले बिहार में बाढ़ की समस्या से कैसे निपटा जाए।

केंद्र सरकार सीएए लागू कर जनता को कर रही गुमराह, हाेगा नुकसान

पुपरी|
समझो, समझाओ-देश बचाओ यात्रा के दौरान रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा गुरुवार को पुपरी के रजिस्ट्री ऑफिस के समीप एक आम सभा में पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुये श्री कुशवाहा ने कहा कि देश को बेरोजगरी, स्वस्थ्य की समस्या, शिक्षा की बुरी व्यवस्था, देश की आर्थिक स्थिति की सही जानकारी आदि समस्याओं से लोगों का ध्यान बांटने के लिए केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार नागरिक संसोधन कानून लाकर सीएए व एनआरसी की बाते कर देश की जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में करोड़ों गरीब लोग है। जो सभी धर्मों से आते है, उसके पास कोई कागजात नहीं है तो क्या वह यहां का नागरिक नहीं है।

केन्द्र सरकार द्वारा बनाए गए गलत कानून को समझने व लोगों को समझाने की जरूरत है। इससे देश में विकराल होती जा रही विभिन्न प्रकार की समस्या से ध्यान भटकाने के लिए किया गया है। जिसके झांसे में आने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनकी पार्टी केन्द्र में इस नए कानून का समर्थन करते है। और बिहार में कहते है कि एनआरसी प्रदेश में लागू नहीं होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उन्हें एनआरसी नहीं लागु करनी है तो अपने दोनों सदन से पास कराके बतावे।

मौके पर पूर्व सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी, प्रधान महासचिव माधव आनंद, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश यादव, अंगद कुशवाहा, कार्यकारी अध्यक्ष रेखा गुप्ता, जितेंद्र नाथ सिंह, विनोद चौधरी आदि उपस्थित थे।

अभियान समझो, समझाओ-देश बचाओ यात्रा के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री व रालोसपा अध्यक्ष ने केंद्र व राज्य सरकार पर साधा निशाना

बाजपट्‌टी व पुपरी में रालोसपा की सभा में एनआरसी कानून का मुद्दा उठाकर लोगों को चेताया

पुपरी में सभा को संबोधित करते रालोसपा के राष्ट़ीय अध्यक्ष व अन्या।

बाजपट्टी के अायाेजित कार्यक्रम में शामिल लाेग।

सरकार सिर्फ जनता को उलझा रही है : रेखा गुप्ता

हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो भी मुद्दे उठाए हैं वो सभी मुद्दे चिंता का विषय है। केंद्र व राज्य सराकर को इन सभी पर चिंता नही हैं। सरकार सिर्फ देश की जनता को उलझाना चाहती है। उन्होंने सीएए, एनआरसी व एआरपी के बारे में भी लोगों को विस्तार पूर्वक समझाया। वहीं लोगों को बिल के बारे में समझने को लेकर चुनौतियां भी दे डाला। आगामी 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी जयंती पर सभी विद्यालयों के समीप शिक्षा व्यवस्था को लेकर मानव शंृखला का निर्माण करने की बात कही। मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष पशुपति सिंह कुशवाहा, सम्राट संतोष, एहसानुल हक, मुकेश पासवान, अवधेश कुशवहा, राकेश कुशवाहा, संजीत कुमार, शिवनाथ भगत, वंशलाल भगत, हीरा यादव, रामनाथ साह, भाग्यनारायन यादव, प्रभाकर कुमार, भोला दास, श्याम सुंदर मांझी, अशोक यादव आदि शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bajpatti News - government of pakistan will solve the problem of the people of pakistan why the government of india is worried upendra kushwaha
Bajpatti News - government of pakistan will solve the problem of the people of pakistan why the government of india is worried upendra kushwaha

Post a Comment