औरंगाबाद शहर| घर से धान काटने निकली एक किशोरी चार दिनों से लापता है। जिसके बाद स्थानीय थाना में मामला दर्ज किया गया है। मामला रफीगंज प्रखंड के एक गांव से जुड़ा है। काफी खोजबीन के बाद लापता किशोरी के पिता ने थाने में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराया है। उसने अपने आवेदन में रफीगंज थानाक्षेत्र के बलीगांव निवासी विक्की चौधरी को आरोपी बनाया है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री गुरुवार को घर से धान काटने के बहाने बधार गई थी। जब शाम होने के बाद भी घर नहीं लौटी तो परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी। परिजनों ने सगे संबंधियों व रिश्तेदारों के घर उसकी काफी खोजबीन की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment