जमीन के विवाद में मारपीट कर नकदी छीने, प्राथमिकी दर्ज

सिटी रिपोर्टर| बनियापुर

स्थानीय थाना क्षेत्र के लौंवा कला गाव में जमीन के विवाद में मारपीट कर नगदी छीनने की प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। घटना के पीड़ित मेघनाथ सिंह ने बताया है कि मैं परिवार संग दिल्ली रहता हूं। आया तो देखा कि खेत में लगे दो दर्जन शीशम का पेड़ काटा गया है। जमीन से बालू मिटटी निकाला गया है।मामले के बारे में पता कर पड़ोस के प्रेमनाथ सिंह, ओमनाथ सिंह, किरण देवी से पूछा तो सभी ने एकजुट होकर गाली गलौज करते मारपीट कर जख्मी कर दिए पाकेट से 3700 रुपया छीन लिए।जिसके बाद परिजन अस्प्ताल पहुंचाए गया। मामले में पुलिस जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment