थाना क्षेत्र के नन्दलाली ग्राम निवासी दिनेश सहनी की प|ी सुगांती देवी की मृत्यु गुरुवार को हो गयी। मृतका के मायके वालों ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। सुगांती देवी आदापुर थाना क्षेत्र के सिरिसिया कला निवासी दरोगा सहनी की पुत्री थी। लगभग दस वर्ष पूर्व इसकी शादी नन्दलाली निवासी दिनेश सहनी से हुई थी। गुरुवार को इसके मरने की खबर मिलने पर मृतका के भाभी सीमा देवी ने रामगढ़वा पुलिस को इसकी सूचना देकर बताया कि सुगांती को ससुराल वालों ने दहेज के लिए मार डाला है और साक्ष्य मिटाने की नीयत से उसको आनन-फानन में जला दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने बताया कि मामले की छानबीन कराई जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment