इससे आने वाली पीढ़ी पर इसका असर होगा। इसलिए आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए जल-जीवन-हरियाली को संरक्षित करना होगा। उन्होंने अपील किया कि 19 जनवरी को ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेकर इस अभियान को सफल बनाएं। वहीं एसडीओ एसजेड हसन ने कहा कि बाल विवाह एवं दहेज प्रथा को समाप्त करने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा। उन्हें समाज में जागरूकता फैलानी होगी। उन्होंने कहा कि 19 जनवरी को प्रखंड कार्यालय से खुरहान होते हुए मधेली तक 16 किलोमीटर मानव शृंखला बनाई जाएगी। इस दौरान बीडीओ परवेज आलम, सीओ मनोरंजन कुमार मधुकर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बीके वर्मा, सीडीपीओ मीना कुमारी, पीओ संजीव कुमार, मुखिया सुबोध ऋषिदेव, पंसस राजकिशोर साह, पूर्व पंसस राजकुमार साह व पैक्स अध्यक्ष रंधीर सिंह सहित अन्य भी मौजूद थे।
गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि भवन में जल-जीवन-हरियाली एवं सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ 19 जनवरी को होने वाले मानव शृंखला को सफल बनाने को लेकर समीक्षा बैठक बीडीओ ज्योति गामी की अध्यक्षता में हुई। बीडीओ ने सभी मजिस्ट्रेट को चयनित कर रूट के बारे में अवगत कराया। बैठक में सीओ रमेश कुमार सिंह, पशु चिकित्सक पदाधिकारी डॉ. गुणानंद सिंह, बीपीएम मुकुद सिंह, स्वच्छाग्राही इमरान हासमी, संजय कुमार, जवाहर कुमार व कुंदन सहित अन्य भी उपस्थित थे।
आलमनगर में मानव शृंखला को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद लोग।
आलमनगर में राजव्यापी मानव शृंखला को लेकर रिहर्सल करते डीएम व अन्य।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment