
अकोढ़ीगोला|बराढ़ी गोला में 157 वां युवा दिवस के रूप में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गयी। मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ मुंद्रिका प्रसाद सिंह पूर्व विभागाध्यक्ष इतिहास वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा ने कहा कि युवाओं के प्रेरणा स्रोत के रूप में स्वामी विवेकानंद को याद किया जाता है। थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद ने कहा कि युवा देश के कर्णधार है। हमें स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलना होगा। तभी हमारा देश एक विकसित देश बन पाएगा। युवाओं की सोच सकारात्मक होनी चाहिए। मौके पर रिंकू सोनी, पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बिट्टू सोनी, रमेश सिंह, आनंदी गुप्ता ,समाजसेवी प्रवीण शर्मा, मनन कुमार, ,एबीपी अध्यक्ष एस उपाध्याय, रघुवेंद्र गुप्ता, डॉ बी एन गुप्ता, आदित्य उपाध्याय, सुभाष राम, अरविंद सिंह, हरिनारायण सिंह, किशोर कुमार सूर्य ,विकास कुमार, अंकित कुमार आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment