पुरंदरपुर गांव में राजकीय मध्य विद्यालय में सोमवार की देर रात अचानक आग लग गई। जिससे विद्यालय में रखा एमडीएम का चावल सहित कागजात जल गए। आग सोमवार की रात करीब एक बजे लगी। धुआं निकलता देख ग्रामीण आकर आग बुझाए। रसोइया राधिका देवी ने बताया कि सोमवार को एमडीएम बनाने के बाद आग को बुझा दिया गया था। दारोगा विपिन सिंह ने बताया कि मामले में कोई आवेदन नहीं मिला है। अरेराज बीइओ सुधा कुमारी ने बताया की आग लगने की सूचना मिली है। सीआरसीसी को जांच करने के लिए भेजा गया है। मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment