
बाराहाट | सात निश्चय याेजना के तहत कराये गये नल जल योजना गली-नली योजना को लेकर प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत के पंचायत सचिव, वार्ड क्रियान्वयन समिति के सचिव एवं वार्ड सदस्य को निर्देश दिया गया है कि 2 दिनों के अंदर किए गए कार्य का उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रखंड कार्यालय में जमा करें, बीडीअाे ने साफ शब्दाें में निर्देश दिया है कि जाे भी वार्ड, क्रियान्वयन समिति के सदस्य एवं पंचायत सचिव द्वारा उपयाेगिता प्रमाण पत्र नहीं जमा कराया जाएगा, उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी जाएगी। 2 वर्ष पूर्व बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में राशि का आवंटन हो चुका है, उसके बावजूद भी कार्य का उपयोगिता प्रमाण पत्र अबतक कार्यालय को जमा नहीं किया गया है, जिसको लेकर कार्य में घोर लापरवाही बरतने की बात सामने आ रही है। बीडीअाे शशि भूषण साहू नेने कहा कि कार्य का प्रगति रिपोर्ट जमा करें, अाैर जहां कार्य नहीं हुए है, वार्ड के साथ-साथ क्रियान्वयन समिति व पंचायत सचिव के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment