अमौर/बैसा |बैसा प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रखंड नियोजित शिक्षक संघ अध्यक्ष आदिल अनवर की अध्यक्षता में सेवा निवृत्त शिक्षक मो.असलम के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान बीआरपी पद में पदस्थापित शिक्षक मो.असलम आलम को सेवानिवृति पर भावपूर्ण विदाई दी गई। मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। समारोह को प्रखंड प्रमुख परवेज आलम, बीडीओ रणधीर कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शंभु प्रसाद सिंह, नियोजित शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष बैधनाथ सिंह, शिक्षक कालीचरण ठाकुर, अबु आमिर आदि वक्ताओं ने मुख्य रूप से संबोधित किया।

सेवानिवृत्त शिक्षक मो. असलम।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amur News - farewell given to the teacher on retirement

Post a Comment