3 दिन से सदर अस्पताल में इलाजरत 40 वर्षीय व्यक्ति ने मंगलवार की देर शाम दम तोड़ दिया। बुधवार की सुबह मृतक भगहु मुसहर मुफस्सिल थाना क्षेत्र का निवासी है। उसे 3 दिन पहले इसाढ़ी पेट्रोल पंप के समीप से जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश जख्मी हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां भर्ती कराया था। बेहोशी की वजह से मृतक कुछ भी नहीं बता पा रहा था ना ही पहचान हो पा रही थी। इधर मृतक के परिजन ढूंढते-ढूंढते सदर अस्पताल पहुंचे। जहां भगहु मुसहर की पहचान हुई। परिजनों ने बताया कि वह अपनी बड़ी लड़की दुलरी देवी के घर हरिगांव 18 जनवरी को गए थे। 20 तारीख की शाम घर लौट रहे थे। तभी, किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया था। मृतक के 3 पुत्र व तीन पुत्री है।

सदर अस्पताल में मृतक के परिजन



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ara News - elderly died during treatment

Post a Comment