इस टोला के डिस्ट्रिक बोर्ड की जमीन से एक रास्ता पीडब्लूडी पक्की सड़क से दुखन ऋषि के घर होते हुए शम्स तवरेज का घर से सीधे पश्चिम मो. तूफान व वकील का घर होते हुए मस्जिद तक वार्ड नंबर 08 में जाकर मिलता है। इस रास्ते पर नरेश ऋषि, मदन ऋषि, रामफल ऋषि, पेरेस ऋषि, आदि द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया है और बांस करची आदि से मार्ग को घेर कर रखा गया है। अतिक्रंमण की समस्या को लेकर पूर्व में अमौर बीडीओ, सीओ, अनुमंडलीय निवारण पदाधिकारी बायसी को भी आवेदन दिया गया है। जिस पर कोई ठोस कार्यवाई नहीं हो पाई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق