भभुआ | आग से झुलसने के कारण एक युवक जख्मी हो गया। घटना देर शाम की है। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया। जहां उसका इलाज किया गया। जख्मी युवक चैनपुर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी विनोद प्रजापति का पुत्र नवनीत कुमार है। घटना के बारे में पता चला है कि युवक देर शाम अपने घर में अलाव ताप रहा था। इसी दौरान उसका पैर आग से झुलस कर जख्मी हो गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment