भाजपा मंडलध्यक्ष सुभाष साह के अध्यक्षता में बाराहाट में हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम चलाया गया, जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के पक्ष में जनसंपर्क के तहत हस्ताक्षर अभियान में शरीक हुए। इस माैके पर उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून सब के हित को लेकर बनाया गया है। सरकार द्वारा लाया गया कानून नागरिकता देने का कानून है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य अजय कुमार दास, राजीव भाजपा के प्रखंडध्यक्ष सुभाष साह, दिलीप देव, रघुनंदन यादव, महादेव मंडल, जितेंद्र सिंह, अविनाश सिंह, निप्पू चौबे, शशिधर भगत, लकी प्रसाद साह प्रभाष के श्री नरेश चौहान, सिंघेश्वर बिंद, लल्लन साह, मुकेश साह, प्रफुल्ल सिंह, हीरालाल मंडल, राजेंद्र प्रसाद, बम शंकर मंडल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Barahat News - minister runs signature campaign in favor of caa

Post a Comment