पटना| निगरानी ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति मामले में शनिवार को गया जिले के फतेहपुर प्रखंड के तत्कालीन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी धनेश्वर कुमार सिंह और उसकी प|ी अर्चना सिंह के खिलाफ विशेष न्यायधीश मधुकर कुमार की अदालत में भादवि और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अाराेपपत्र दाखिल किया। आरोप पत्र के अनुसार 18 दिसंबर 1982 से 31 मार्च 2016 के बीच आरोपी ने आय के सभी ज्ञात स्राेत से 28 लाख 68 हजार 214 रुपए अधिक की संपत्ति अपने अाैर प|ी के नाम से अर्जित की थी। एक स्थानीय व्यक्ति की शिकायत पर निगरानी ने प्रारंभिक जांच में मामला सही पाए जाने के बाद वर्ष 2017 में प्राथमिकी दर्ज की थी। विस्तृत अनुसंधान के बाद आरोपपत्र दायर किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment