बांका | अखिल भारतीय पान महासंघ जिला इकाई के अध्यक्ष कुलदीप तांती की अध्यक्षता में सोमवार को पटना के बापू सभागार में पान शक्ति प्रदर्शन के लिए बापू सभागार भरो अभियान के लिए समीक्षात्मक बैठक की गयी। जिसमें महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आईपी गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष कुशेश्वर दास, प्रदेश युवा अध्यक्ष राम सकल दास, प्रदेश महिला अध्यक्ष बिंदू रानी ने भाग लिया। बापू सभागार को भरने के लिए प्रखंडवार प्रभारियों की नियुक्ति की और बांका जिला से 5000 लोगों को ले जाने के लिए संकल्प दिलाई गयी। इस मौके पर राजहंस तांती, निरंजन कुमार, गौतम कुमार, राजकुमार मंडल, संजीव कुमार मंडल सहित कई अन्य सदस्य मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment