नौतन थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। मामले में महिला ने मुफस्सिल थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है। थाना को दिये गये आवेदन में महिला ने कहा है कि वह वर्तमान में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में रहती है। बेतिया अरेराज पथ में खैरा व्रह्म स्थान के समीप एक व्यक्ति की जमीन है। जिसकी देख रेख महिला व उसके पति करते है। 14 मार्च को महिला के पति गांव पर गये थे। इसी क्रम में बिजय महतो, रामबाबू महतो महिला के घर में घुसकर कर दुष्कर्म का प्रयास किया। जब महिला चिल्लाई तो उसे जमकर पीटा गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment