अमरपुर | बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटि के निर्देश पर अमरपुर प्रखंड के कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में अमरपुर स्थित स्थानीय रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर की साफ सफाई एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। प्रतिनिधि मंडल के द्वारा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं केयर इंडिया के पदस्थापित पदाधिकारियों से अस्पताल के संबंध में विस्तार से जानकारी लिया। प्रतिनिधि मंडल में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार चक्रवर्ती, निखिल घोषाल, सत्यजीत कुमार, सिन्टु दास, माे. अहमद रजा समेत दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता गण मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment