विश्व महिला दिवस पर रविवार को पूरे दिन शहर से लेकर गांव तक जिला में कार्यक्रमों की तांता लगा रहा। इस दौरान प्रलेस द्वारा जिला कार्यालय, उलाव में कवियित्री सम्मेलन आयोजित किया गया था। जय मंगला वाहिनी से जुड़ी महिलाओं ने रक्तदान किया। वहीं गायनोकोलॉजिस्ट एसोसिएशन द्वारा बीएमपी-8 के अस्पताल में ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर से संबंधित जांच शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अलावे गंगा ग्लोबल बीएड कॉलेज, रमजानपुर, जीडी कॉलेज सहित अन्य संस्थानों में सेमिनार का आयोजन किया गया।

महिला चिकित्सकों ने कहा-सावधान रहे, सुरक्षित रहें

बीएमपी-8 में जागरूकता सह निशुल्क जांच शिविर में पांच से ज्यादा महिलाओं के ब्रेस्ट में गांठ सहित अन्य बीमारियों की जांच की गई। शिविर का नेतृत्व कर रहीं डॉ मंजू चौधरी ने सभी मरीजों को ब्रेस्ट में गांठ पड़ने पर चिकित्सकों से तुरंत संपर्क करने की सलाह दी। जांच शिविर के बाद बीएमपी-8 के मंजू सभागार में एसपी अवकाश कुमार एवं उनकी प|ी ने महिला दिवस पर उपस्थित चिकित्सकों एवं शहरवासियों के सामने अपनी बातों को रखा। मौके पर कैंसर अवेयरनेस सोसाइटी के बेगूसराय चैप्टर के सचिव डॉ रतन प्रसाद ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं में अशिक्षा, जानकारी का अभाव में स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही के कारण कैंसर सहित अन्य बीमारियां उन्हें अपनी चपेट में ले लेती हैं।

सर्वाइकल कैंसर यानी बच्चेदानी के नीचे के भाग का कैंसर, स्तन कैंसर, पित्त की थैली का कैंसर, ओवेरियन कैंसर, फेफड़ा, आंत सहित अन्य कैंसर रोग महिलाओं में पाई जाती है। उन्होंने कहा कि जननांगों की समुचित सफाई, बच्चों को स्तनपान कराना, जीवनशैली में परिवर्तन, यौन रोगों से दूरी, चर्बी दार खाना से परहेज, एचपी भी टीकाकरण, हेपेटाइटिस बी टीकाकरण के साथ-साथ सक्रिय जीवन, सकारात्मक एवं अहिंसक सोंचर के अलावे तम्बाकू जनित पदार्थों के सेवन से परहेज से निश्चय ही कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। डॉ रंजन चौधरी ने कैंसर से बचने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में लोगों को बताया। इस अवसर पर आईएमए सचिव डॉ निशांत रंजन, डॉ प्रज्ञा सिंह, डॉ मृणालिणी, डॉ रश्मि, डॉ सारिका, डॉ रीना, डॉ कामिनी, डॉ आशा भूषण, डॉ अमृता झा, डॉ एकता आदि उपस्थित थी।

गंगा ग्लोबल बीएड कॉलेज में सेमिनार का आयोजन

गंगा ग्लोबल बीएड कॉलेज में प्रशिक्षुओं के बीच विश्व महिला दिवस समारोह का आयोजन किया। मौके पर राज्य सभा सांसद प्रो राकेश सिन्हा ने सभी प्रशिक्षुओं के बीच अपने अनुभवों को रखा। मौके पर निदेशक सर्वेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रो अनामिका, प्रो नीलम, प्रो कामायनी और प्रो अंजली ने कहा कि महिलाओं को स्वयं कमजोर नहीं समझना चाहिए। आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास के साथ पुरूष के साथ-साथ काम करने पर बल दिया। प्रशिक्षुओं ने महिलाओं के विभिन्न रूपों यथा माँ, बेटी, बहन व देवी पर आधारित कविता व गीतों का गायन किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ राजेश सिंह, व क्षेत्रीय संघ संचालक के साथ प्रो सुधाकर पांडेय, प्रो रूपेश कुमार आदि शामिल थे। इस अवसर पर प्रो सूर्यप्रताप, प्रो अमर, प्रो विपिन एवं परफॉर्मिंग आर्ट्स विभाग के प्रो परवेज यूसुफ उपस्थित थे। संगीत संयोजन किया प्रो राजीव कुमार ने किया।

जय मंगला वाहिनी की महिलाओं ने किया रक्तदान

विश्व महिला दिवस पर सदर अस्पताल स्थित दिनकर ब्लड बैंक में जय मंगला वाहिनी से जुड़ी पांच महिलाओं ने रक्तदान कर अपने जज्बे को प्रदर्शित किया। मौके पर बबली मसखरा ने कहा कि रक्तदान करने से कोई नुकसान नहीं होता है। आज के समय मे महिलाओं को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। नेहा, किरण नेगी, फेराज आदि ने रक्तदान किया। मौके पर जय मंगला वाहिनी से अविनाश, अभिषेक, खुशबू, सुमित, कुंदन,सुशांत सहित अन्य सक्रिय सदस्य मौजूद थे।

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 135 विधवा महिलाओं को किया गया सम्मानित, एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर खूब झूमी महिलाएं

बछवाड़ा | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आपका आंचल संस्था ने महिलाओं को सम्मान देने का काम किया जो अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है। उक्त बातें रविवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आपका आंचल संस्था द्वारा आयोजित विधवा महिला विचार गोष्ठी सह महिला सम्मान समारोह में पूर्व एमएलसी उषा सहनी ने कही। उन्होंने कहा कि आज समाज में विधवा महिलाओं से छुआछूत मानते हुए शादी विवाह, उपनयन मुंडन एवं अन्य कार्यों से दूर रखा जाता है। हमें इस समाज के अंदर अंधविश्वास को खत्म करने की जरूरत है तभी हम एक स्वच्छ समाज का निर्माण कर सकते है। वहीं महिला दिवस के अवसर पर आपका आंचल संस्था के सचिव कामिनी कुमारी ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला शश्क्तिकरण और उनकी दशा दिशा को एक नई दिशा देने के लिए विचार गोष्ठी के साथ-साथ महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए संस्था कि ओर से एक महिलाओं का टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। सरकार द्वारा एक तरफ महिला सशक्तिकरण की बात करती है और दूसरी तरफ पंचायत स्तर पर छोड़कर ना तो विधानसभा और ना लोग सभा में आरक्षण दिया जाता है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के अधिकार व हक के लिए संस्था लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। वहीं समाजसेवी सुनीता चौधरी, राम कुमार सिंह,प्रलेस के जिलाध्यक्ष ललन लालित्य, अमित कुमार सिंह,अवधेश कुमार चौधरी, सुनीता मिश्रा समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया। वहीं कार्यक्रम के दौरान 135 विधवा महिलाओं को सम्मान करते हुए अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधवा महिलाओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगा कर खुशी का इजहार किया। साथ ही होली के गीतों पर एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर खूब झूमे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आपका आंचल संस्था के सचिव कामिनी कुमारी ने की। विचार गोष्ठी के मौके पर पूर्व मुखिया अर्जुन पासवान, रीता राय, विभा पासवान, रीता पासवान, रिकू ठाकुर, गायत्री गुप्ता, दुर्गा सिंह, मनिता राय, सरीता पासवान, अमित कुमार समेत विभिन्न पंचायत के सैकड़ों विधवा महिला मौजूद थे।


जिला के लाल ने पाया विद्या गौरव पुरस्कार

बरौनी | गुजरात में आयोजित 18वें अंतरराष्ट्रीय ज्योतिषी सम्मेलन बिहार का प्रतिनिधित्व करने पहुंचे बेगूसराय जिला के लाल बरौनी स्थिति शोकहारा निवासी निवासी आचार्य अविनाश शास्त्री विद्या गौरव पुरस्कार प्राप्त कर न सिर्फ जिले का बल्कि बिहार का भी नाम रोशन किया है। गुजरात विद्यापीठ में महर्षि वेद ब्यास अकादमी एवं इंटरनेशनल एस्ट्रो फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय 18वां अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन में आचार्य अविनाश शास्त्री ने बिहार का प्रतिनिधित्व के दौरान मौके पर मौजूद विद्वानों के सामने प्राचीन फलित ज्योतिष ग्रन्थ लघु जातक के आधार पर काल नरा चक्र का विस्तृत वर्णन कर ज्योतिषी विज्ञान में अपनी विद्वता का परिचय दिया है। इसके लिए सम्मेलन में गुजरात विद्यापीठ के कुल सचिव भारत भाई जोशी, देश के प्रसिद्ध ज्योतिषि दिनेश भाई गुरुजी और इंटरनेशनल एस्ट्रो फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष योगेश चंद्र शास्त्री द्वारा आचार्य अविनाश शास्त्री को विद्या गौरव पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक संघ के संयुक्त सचिव डॉ सुरेश प्रसाद राय, संसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर,भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलराम सिंह ने बधाई
दी है।


21वीं सदी में भी देश में बेटियों की राह आसान नहीं हुई

सिटी रिपोर्टर| खोदावंदपुर

नारी सशक्तिकरण का नारा बहुत दिनों से लगता आ रहा है। लेकिन इस दकियानुसी सोच रखने वाले पुरुष प्रधान देश में न ही महिलाएं सशक्त हुई और न ही इनका स्थान समाज मे ऊंचा हुआ। उक्त बातें भारतीय मूल के इंग्लैंड निवासी जेनेट महतो ने रविवार को बुद्धा एकेडमी तारा बरियारपुर के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।आज के दौर में महिलाओं की पीड़ा बयां करते हुए कहा कि 21वीं सदी में भी देश में बेटियों की राह आसान नहीं हुई है। यह यक्ष प्रश्न आज भी महिला सशक्तिकरण की दिशा में सोचने वाले समाजसेवी और बुद्धिजियो को परेशान कर रखा है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान विभिन्नता में एकता, समानता और समता की बात को सुनिश्चित करता है। वहां आज भी महिलाएं उपेक्षित है। वजह चाहे जो भी हो जात -पात गरीबी- अमीरी ऊंच-नीच महिला- पुरुष शारीरिक बनावट आदि के नाम पर आज भी महिलाएं शोषित व पीड़ित है। यह आज से ही नही है, महिलाओं का शोषण सदियों से होता चला आ रहा है। समाज में महिलाओं को अभी भी नीची निगाह से देखी जाती है। महिलाओं की स्थिति किसी संस्था, संगठन, राजनीति अन्य जगहों पर पुरुषों के द्वारा पीछे करने की कोशिश की जाती है। क्योंकि आज भी यह समाज पुरुषवादी सोच को लिए चलता है। उन्होंने बताया कि जहां पुरुषवादी सोच होती है वहां महिलाओं का ऊपर उठना बहुत मुश्किल होता है।

गोविंदपुर एक में महिलाओं को किया गया सम्मानित, अबीर गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह आयोजित


मंसूरचक | प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर एक पंचायत सरकार भवन परिसर में रविवार को महिला सम्मान समारोह आयोजित की गई। अध्यक्षता मुखिया राजीव पासवान ने किया। समारोह में जीविका से जुड़ी 30 महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावे अन्य जनप्रतिनिधियों का भी सम्मान किया गया। समारोह को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करते हुए रालोसपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव स्वीटी प्रिया ने कहा कि महिलाएं आज के दोर में हरेक क्षेत्र में अपने काम का डंका बजा रही हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दशक पूर्व महिलाएं घर की चौखट से बाहर नहीं निकलती थी, लेकिन जब महिलाएं घर से निकली तो इतिहास बन गया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि, सरकारी दफ्तर हो या रक्षा के क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के बराबर कदम-से-कदम मिलाकर चल रही हैं। उन्होंने शानदार आयोजन के लिए धन्यवाद भी दिया। युवा जदयू जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा ने कहा कि महिलाओं को जितना सम्मान नीतीश सरकार में मिला शायद ही कभी मिला हो। मुखिया राजीव पासवान ने कहा कि सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मबल को बढाना है।

माना की तू कोमल है, पर तुझसे देश बलवान को मिली सराहना

प्रगतिशील लेखक संघ के उलाव स्थित जिला कार्यालय में कवयित्री सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष कवियत्री मुकुल लाल ने की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कवियत्री रंजना सिंह ने अपनी कविता माना कि तू कोमल है, पर तुझसे देश बलवान को उपस्थित लोगों ने सराहा। कवियत्री सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कवियत्री मुकुल लाल ने महिला सशक्तिकरण सख्त जरूरत है पर बल देते हुई पढ़ी-सच कहती हूँ, सच कहूंगी, नारी सशक्त है और सशक्त रहेगी का पाठ की,अपनी दूसरी कविता “अबला नारी से अब ना होगी भेंट, घर की आन बान और शान है बेटियां, मादरे वतन का आबरू और सान हैं बेटियां कविता का पाठ किया जिसे खूब तालियां मिली। कवियत्री सम्मेलन में स्मिता श्री ने पढ़ा नदी तू क्यों बहती है एवं नारी है सनकी हर घर की का पाठ किया। । मौके पर कवियत्री स्वाति गोदर ने अपनी रचना में बोली हे सिद्धार्थ एक त्याग ने तुझको बुद्ध बनाया, जो रोज त्याग करती उसका क्या नाम दूँ। आशा रानी ने अपनी पंक्ति में कही की नारी कमजोर कभी नहीं रही, केवल एक जुट होके आगे आने की जरूरत है । इस अवसर पर प्रगतिशील लेखक संघ के राज्य सचिव रामकुमार, जिला सचिव ललन लालित्य, भगत सिंह विचार मंच के मनोज कुमार, वरिष्ठ कवि शिवबालक सिंह, रामाधार सिंह, हरे कृष्णा राय उर्फ मुन्ना, अर्जुन मिश्र, कंचन कुमार, रंजन कुमार झा, उषा देवी, मंजू देवी, रुकमणी कुमारी, सुधा झा, निधि देवी, प्रमोद कुमार, ज्ञानी ताती सहित कई लोगों ने अपने विचार भी रखें। धन्यवाद ज्ञापन प्रलेस के जिला सचिव ललन ललन लालित्य ने किया।


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर विचार गोष्ठी में पंचवीर की मुखिया ने कहा-महिलाओं को समानता के अधिकार से रखा जाता है दूर

साहेबपुर कमाल | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड क्षेत्र के पंचवीर पंचायत में विकास मित्र अनुपम भारती की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर बिहार महिला समाज के बेगूसराय जिलाध्यक्ष सह पंचवीर पंचायत की मुखिया ललिता कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक वर्ष के 8 मार्च को विश्व महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसके जरिए महिला सशक्तिकरण का संदेश पूरी दुनिया में फैलाया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारा हिंदुस्तान पुरुष प्रधान देश है। यहां पर महिलाओं को बराबरी और अवसर की समानता से दूर रखा जाता है। जबकि हमारे देश की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुष से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब महिलाओं को जिस भी क्षेत्र में अवसर मिला तब-तब उसने शानदार मिसाल पेश करते हुए पुरुषों से काफी आगे रही। उन्होंने इसके लिए सावित्री बाई फुले, पीटी उषा, किरण वेदी, झूलन गोस्वामी, साइना नेहवाल, सानिया मिर्जा आदि का उदाहरण देते हुए कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुष से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि आज सभी तरह के प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अव्वल स्थान प्राप्त करने में अधिकांश लड़कियां ही होती हैं। उन्होंने कहा कि आज इस बात की जरूरत है कि जागरुकता एवं सशक्तिकरण के जरिए हरेक क्षेत्र में महिलाओं को बराबर अवसर और भागीदारी सुनिश्चित की जाय। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से बेटा और बेटियों को समान अवसर देने की अपील करते हुए कहा कि इसी से हमारा समाज और देश बदलेगा। मौके पर पंच कंचन देवी, वार्ड सदस्या वेवी देवी, जीविका दीदी रेखा देवी, दया रानी, मीना देवी, सविता देवी, उर्मिला देवी सहित आदि महिलाएं उपस्थित थी।


महिला दिवस पर क्लब के साथ जुड़े 30 स्वयंसेवक

सिटी रिपोर्टर | बीहट

बीहट स्टूडेंट क्लब एवं नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से वृहत महिला दिवस का आयोजन मध्य विद्यालय परिसर में किया गया। आयोजन में पटना और नालंदा जिला के लगभग 30 स्वयंसेवकों ने नेहरू युवा केंद्र के इस कार्यक्रम में बतौर प्रशिक्षक के रूप में शामिल हुए। महिला दिवस पर सहरसा निवासी प्रशिक्षक नवीन निशांत ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए पहले परिवार के लोगों को ही आगे आना होगा। कार्यक्रम को बीहट स्टूडेंट क्लब के सचिव नवलकिशोर सिंह ने क्लब के 50 वर्षों के इतिहास को वर्तमान से जोड़ते हुए प्रशिक्षणार्थियों को अपनी बातों के द्वारा क्लब से परिचित कराया। वहीं लोक शिक्षा के प्रखण्ड सचिव अशोक कुमार ने कहा कि महिलाओं को अपने सम्मान के लिए आत्मनिर्भर होना होगा। शिक्षिका किरण कुमारी ने परिवार में महिलाओं के हो रहे शोषण, उत्पीड़न आदि मसलों पर समसामयिक चर्चा की। कार्यक्रम को आरती कुमारी, छात्रा सुरुचि, पूजा ने भी वर्तमान परिदृश्य में समाज में महिलाओं की स्थिति के बारे में चर्चा करते हुए अपनी बातों को रखा। मौके पर नवल किशोर सिंह, बीहट स्टूडेंट क्लब के अजय कुमार सिंह, डॉ अजय कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद कृष्णा देवी, विमला देवी के साथ नेहरू युवा केंद्र के उमाशंकर सहित अन्य साथी उपस्थित थे।

महिलाएं े कई प्रतिष्ठित पदों को सुशोभित कर रही है

कृषि विज्ञान केन्द्र खोदावंदपुर की वरीय वैज्ञानिक डॉ सुनीता कुशवाहा ने कहा कि महिलाएं आज पुरुषों के कदम से कदम मिलाकर ही नही चलती बल्कि कई क्षेत्रों में आगे चल रही है। आज महिलाएं देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था से लेकर सीमाओं पर अपने कौशल का प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि एक लड़की के शिक्षित करने पर पूरा परिवार शिक्षित होता है। पुलिस निरीक्षक विभा कुमारी ने कहा महिलाएं हवाई जहाज से लेकर लड़ाकू विमान उड़ा रही है। महिलाएं आज देश के कई प्रतिष्ठित पदों को सुशोभित कर रही है। कुमारी रुबी रानी ने महिलाओं की सुरक्षा किये जाने और उनके अधिकारों के हनन पर रोक लगाने की मांग सरकार से किया।

महिला दिवस पर कार्यक्रम करते प्रतिभागी।

जीडी कॉलेज में महिला प्राध्यापकों ने कहा-हम किसी से कम नही

जीडी कॉलेज के महिला प्रकोष्ठ में एक विचार-गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का मुख्य विषय मौजूदा हालात में नारी की भूमिका, बढ़ रहे यौन शोषण जैसी घटना पर हमारे समाज की कुंठित विचार पर गहन चर्चा किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए उर्दू विभागाध्यक्ष डा सहर अफरोज ने कहा कि अब महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। रण का क्षेत्र हो या फिर प्रयोगशाला में रिसर्च का या फिर खेल के मैदान का महिलाएं हर क्षेत्र में पुरूषों से पीछे नहीं है। कार्यक्रम में डॉ रंजना, अंजलि, डॉ रेणु, डॉ रीना, प्राचार्य डा अवधेश कुमार सिंह, प्रो कमलेश कुमार, डा शशिकांत पांडेय, डा जिकरूल्लाह खान, प्रेम विजय, अभिषेक एवं कुंदन समेत सभी छात्र-छात्राऐं मौजूद थीं।

एमआरजेडी कॉलेज में कार्यक्रम प्रस्तुत करती लड़कियां।

जानकारी का अभाव में स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही के कारण कैंसर सहित अन्य बीमारियां उन्हें अपनी चपेट में ले लेती हैं

विश्व महिला दिवस पर ब्रेस्ट कैंसर पर जागरुकता और सेमिनार का हुआ आयोजन, दी गई कई महत्वपूर्ण जानकारी


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जगदर में सेमिनार का आयोजन

वीरपुर | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को सुपर 30 क्लास जगदर द्वारा शान्ति पुस्तकालय जगदर परिसर में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का उद्घाटन जिला पार्षद सुल्ताना बेगम व विधायक प्रतिनिधि ब्रज किशोर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुलशन कुमार ने की जबकि संचालन सहदेव किशोर द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका व चुनौतियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया। सेमिनार में जनकवि दीनानाथ सुमित्र, अशांत भोला, राहुल शिवाय, रूपम झा, शिक्षक मनोज कुमार झा, महिला नेत्री रूबी शर्मा समेत कई लोगों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में सुपर 30 क्लास के सौजन्य से मेधावी छात्र-छात्राओं को समारोहपूर्वक पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सुपर 30 क्लास का वार्षिकोत्सव भी मनाया गया। मौके पर अधिवक्ता राहुल कुमार ठाकुर, वार्ड सदस्य धर्मराज सहनी आदि उपस्थित थे।

गायनोकोलॉजिस्ट एसोसिएशन ने बीएमपी-8 के अस्पताल में ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर से संबंधित जांच शिविर लगाया

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित करते विश्वमाया चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरपर्सन।

महिला दिवस पर सम्मानित करते एसपी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Begusarai News - dhoom blood donation camp poetry conference held on world women39s day
Begusarai News - dhoom blood donation camp poetry conference held on world women39s day
Begusarai News - dhoom blood donation camp poetry conference held on world women39s day
Begusarai News - dhoom blood donation camp poetry conference held on world women39s day

Post a Comment