भगवानपुर। भगवानपुर थाना क्षेत्र के शर्मा अमर गांव में प्रेम प्रसंग मामले को लेकर दो पक्षों में तनाव हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले को शांत कराया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एक युवक ने प्रेम प्रसंग में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसला लेकर फरार हो गया था। इस संबंध में लड़की के पिता ने कानूनी कार्रवाई के लिए थाना में आवेदन दिया। लेकिन गुरुवार को अचानक दोनों लड़का लड़की गांव पहुंच गए। गांव में आते ही लड़का पक्ष के लोगों ने दोनों से मारपीट करने लगे, लेकिन ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को बचाकर बड़ी घटना होने से बचा लिया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों कही चलें गए है। पुलिस ने मामले को शांत कराया। घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है। पुलिस गांव में कैंप कर रही थी। थानाध्यक्ष चंद्र भूषण शुक्ला ने बताया कि प्रेम प्रसंग मामले को लेकर दो पक्षों में तनाव हो गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment