तेज हवा और बारिश से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया। रविवार की शाम अचानक आयी आंधी और बारिश ने खलिहानों में रबी फसल व खेत में खड़ी तैयार फसल को नुकसान पहुंचाया है। कई जगहों पर पेड़-पौधों को भी नुकसान हुआ। छप्पर और कर्कट उड़ने की भी खबर है। हरनौत के अलीनगर गांव के खंधे में ठनका गिरने से 40 वर्षीय वाल्मिकी महतो की मौत हो गई। सीओ अखिलेश चौधरी ने बताया कि मृतक स्व बैजनाथ प्रसाद का पुत्र था। इस्लामपुर के बौरी सराय गांव के समीप तोड़ के पेड़ पर ठनका गिरने से आग लग गयी। बेन में एक घर पर पेड़ गिरने की खबर है। बिहारशरीफ में भी तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई और छोटे-छोटे ओले भी गिरे।
इस्लामपुर: ठनका गिरने से मवेशी की मौत
प्रखंड क्षेत्र में रविवार की शाम आंधी और बारिश से कई झोपड़ी का कर्कट उड़ गया। वहीं खुदागंज में ठनका गिरने से एक मवेशी की मौत हो गयी। पीड़ित पशुपालक बलिराम यादव ने बताया कि पछियारी खंधा में दुधारु भैंस चर रही थी। अचानक ठनका गिरने से मौके पर मौत हो गयी। वहीं सिलाव में बारिश से खलिहान में रखे और खेत में खड़े रबी फसल को नुकसान पहुंचा है। तेज हवा के कारण कहीं कहीं पेड़-पौधों को भी नुकसान हुआ है।
बेन: पेड़ धराशायी, बाल-बाल बचे गृहस्वामी
रविवार की शाम तेज हवा के साथ ओलावृष्टि हुई। जिससे कई पेड़ उखड़ गये। मौसम में आए बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज हवा के साथ हुई ओला वृष्टि से कई गांवों फसलों को नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी और खलिहानों में रखी फसलों को नुकसान होने की आशंका जताया गया है। नोहसा गांव में उमेश प्रसाद नामक गृहस्वामी के घर पर एक पेड़ गिर गया। जिससे गृहस्वामी का घर बुरी तरह ध्वस्त हो गया। संयोग रहा कि घर में सो रही गृहस्वामी की पत्नी बाल बाल बच गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Life is disturbed due to strong wind and rain, shedding shed in many places, death of young man due to frost

Post a Comment