थाना क्षेत्र के केराय मुसहरा गांव में सोमवार को तीन बदमाशों ने दरवाजे पर पहुंच गोलीबारी कर पति-पत्नी को घायल कर दिया। घायल की पहचान अमरेश कुमार (35 वर्ष) और पत्नी रिंकू देवी (30 वर्ष) के रुप में की गई है। दोनों को पीएचसी में इलाज के लिए निजी गाड़ी से ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। सोमवार की सुबह तीन बदमास घर पर आकर फायरिंग शुरु कर दिया। इसमे पति पर गोलीबारी करते देख पत्नी ने पति को बचाने गई। इसमे बदमाशों द्वारा की जा रही फायरिंग में पत्नी को भी गोली लग गई। बताया जाता जाता है कि एक हजार रुपए को लेकर दो दिन पहले भी दोनो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। जिसकी पंचायत सोमवार को निर्धारित था। इसी रंजिश में घर पर चढ़कर गोलीबारी की गई। थानाध्यक्ष के सी भारती ने बताया कि जांच के क्रम में पता चला कि चार राउंड फायरिंग हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment