थाना क्षेत्र के केवटा गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद में एसिड अटैक की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एसिड से झुलसे एक ही परिवार के 9 लोगों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में वार्ड संख्या नौ निवासी धूपा राय का पुत्र जीवछ राय (74 वर्ष) उसकी पत्नी अनूठी देवी (60 वर्ष) भाई भूपदेव राय (53 वर्ष), पुत्र अरुण राय (35 वर्ष) उसकी पत्नी गनिता देवी (24 वर्ष), प्रेम कुमार राय (40 वर्ष) उसकी पत्नी चन्द्रकला देवी ( 32 वर्ष) पुत्र निर्भय कुमार (15 वर्ष), बोढ़न राय की पत्नी राम दुलारी देवी ( 40 वर्ष) शामिल है। घटना में दूसरे पक्ष से दुपा राय के ही पुत्र विष्णु राय ( 50 वर्ष) भी जख्मी हो गए। वहीं उसकी पत्नी तारा देवी (40 वर्ष), पुत्री प्रियंका कुमारी (18 वर्ष) आंशिक रूप से घायल हो गई। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. अनिमा रंजन ने दूसरे पक्ष से मां व बेटी को छोड़ सभी 10 लोगों को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र, दारोगा अनिल कुमार, एएसआई रतन दास पुलिस बल के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए। एसडीपीओ कुंदन कुमार भी अस्पताल पहुंचकर जायजा लेते हुए पुलिस को दिशा-निर्देश दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment