अभाविप बीएनएमयू मधेपुरा इकाई के संयोजक भवेश झा ने सदस्याें के साथ रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य रुप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सुजीत सज्ञाल, प्रदेश सह मंत्री अभिषेक यादव, विश्वविद्यालय प्रमुख रंजन यादव सहित अन्य शामिल थे।
वैश्विक महामारी कोविड-19 के मद्देनजर अभाविप कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य से संबंधित विस्तृत जानकारी ली। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुजित सज्ञाल ने कहा कि अभाविप के द्वारा देश के भिन्न-भिन्न प्रांतों में इस महामारी के समय कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जा रहा सेवा कार्य समाज के प्रति निष्ठा को दर्शा रहा है। कार्यकर्ताओं के द्वारा गरीबाें के बीच भोजन, मास्क, साबुन, सब्जी, सुखा राशन आदि वितरण किया जा रहा है। वहीं छात्रों के लिए ऑनलाइन पढाई की व्यवस्था, कला मंच के द्वारा कलाकारों को प्रतिभा निखारने के लिए साेशल मीडिया के के माध्यम लाइव कार्यक्रम भी किया जा रहा है। प्रदेश सह मंत्री अभिषेक यादव ने बताया कि व्यापक स्तर पर अभाविप के द्वारा 11 व 12 मई को संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में संपूर्ण देश के लाखों नए विद्यार्थी से संपर्क कर उनसे संवाद स्थापित किया जाएगा। इस दाैरान विद्यार्थी को जागरूक करते हुए महामारी से लड़ने के लिए उचित उपाय, शारीरिक दूरी बनाए रखने, बार-बार साबुन से हाथ धोने या सैनिटाइज करने आदि जैसे विस्तृत जानकारी देने का काम करेंगे। वीसी में विभाग प्रमुख मुरारी मयंक, विभाग संयोजक शिवजी, विश्वविद्यालय संगठन मंत्री उपेंद्र कुमार भरत, सहरसा जिला संयोजक रोशन कुंवर, मधेपुरा जिला संयोजक शशी यादव थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment