प्रखंड अंतर्गत बनेलिपट्टी पंचायत वार्ड नंबर 6 में गुरुवार की रात हुए गोलीकांड के 45 घंटे बाद वीरपुर थाने को घटना को लेकर गणेश यादव की पत्नी ने लिखित आवेदन दिया है। गणेश यादव की पत्नी परिता देवी ने अपने आवेदन में घटना का जिक्र करते हुए कुल 13 व्यक्तियों को घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। परिता देवी ने नामित सभी व्यक्तियों पर घटना के साजिश रचने, घात लगाकर मेरे पति और भांजे की हत्या करने तथा घटना को अंजाम देते हुए नकद 20 हजार रुपया के साथ सोना का चेन छीनने का आरोप लगाया है।
वहीं घटना के प्राथमिकी को लेकर एसडीपीओ रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि घटना को लेकर पीड़ित गणेश यादव की पत्नी के द्वारा दिए गए आवेदन में पंचायत के कुल 13 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है, आवेदन में उनके द्वारा इस बात का जिक्र किया गया है कि नामित सभी लोगों के द्वारा पूर्व से हीं मेरे पति को जान से मारने का प्रयास किया जाता रहा है। बताते चलें कि गुरुवार की रात घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने पूर्व पैक्स अध्यक्ष गणेश यादव तथा उसके भांजा प्रदीप यादव को गोली मार दी थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment