प्रखंड कार्यालय के आपदा शाखा की औरसे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गिद्धौर में विभिन्न कोषांगों गठित कर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। ताकि सेंटर पर प्रवासी मजदूरों को कोई परेशानी ना हो। साथ ही विधि व्यवस्था ठीक रहे। आदेश में तीन-तीन पारियों में कुक्वारेंटाइन सेंटरल 48 कर्मियों पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

द्वितीय पाली में दिन के 2 बजे से रात 10 बजे तक 16 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। भास्कर संवाददाता ने जब क्वारेंटाइन सेंटर का रात 9 बजे मुआयना किया तो मात्र 5 कर्मी ही उपस्थित दिखे। उपस्थित कर्मी कन्हैया कुमार नाजीर, अमरेश कुमार शिक्षक, गीता देवी रसोइया, कुसुम देवी रसोइया, अरुण कुमार मंडल शिक्षक उपस्थित मिले। जबकि पंकज कुमार सिंह शिक्षक मध्य विद्यालय रतनपुर, राजकुमार पासवान उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुराव, सतीश कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय गेनाडीह, प्रदीप रजक उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरसा, शिव शंकर पांडे मवि सेवा, रामचंद्र तांती उत्क्रमित मवि जलगोड़वा, मोहम्मद शाहिद हुसैन उत्क्रमित मवि धनियाठिका, प्रकाश राम उत्क्रमित मवि कोल्हुआ, सुरेंद्र पासवान मवि मौरा, राधे पांडे राजस्व कर्मचारी, रानी कुमारी महिला पर्यवेक्षिका कर्मी ड्यूटी से नदारद दिखे।

इस परिस्थिति में सेंटर का समुचित देखभाल एवं प्रवासियों की सुविधा का अंदाजा लगाया जा सकता है। अगर किसी प्रकार की स्थिति पैदा होती है। तो किसे जिम्मेदारमाना जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Out of 16 personnel appointed in quarantine center, 11 found missing personnel have been deployed in three shifts

Post a Comment