बीते एक पखवारे से रिश्वत लेने के एक मामले को लेकर सुर्खियों में रहे मुंगेर के जिला कृषि पदाधिकारी महेश प्रसाद सिंह सहित कृषि सलाहकार करुणा शंकर सिंह, राजेश कुमार चौधरी, दयाशंकर सिंह व शेखर कुमार के खिलाफ बुधवार की शाम खड़गपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।

थानाध्यक्ष मिंटू सिंह ने बताया कि प्रसंडो निवासी सौरभ कुमार सिंह के आवेदन पर जिला कृषि पदाधिकारी सहित चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रसंडो के युवा किसान सौरभ कुमार सिंह से कस्टम हायरिंग में सब्सिडी की राशि को चेक द्वारा रिश्वत लेने मामले को पीएमओ, मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री, डीएम, एसपी को आवेदन और रिश्वत की बातों से जुड़े ऑडियो भेज कर डीएओ के विरुद्ध कार्रवाई के लिए लिखा था।

सौरभ ने बताया कि कस्टम हायरिंग के तहत कृषि यंत्र बैंक की स्थापना की ऋण स्वीकृत के बाद सब्सिडी की राशि रिश्वत के रूप में डीएओ के कथनानुसार कृषि सलाहकार करुणा शंकर सिंह, राजेश कुमार चौधरी को 48-48 हजार के चेक तथा दयाशंकर सिंह व शेखर कुमार के नाम पर 47-47 हजार रुपए का चेक काटकर दे दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment