रामनगर प्रखंड के 25 क्वारेंटाइन सेंटरों पर 953 प्रवासी श्रमिक आवासित किए गए हैं। ये सभी रेड जोन के तहत चिह्नित देश के विभिन्न शहरों से लौटकर वापस आए हैं। बीडीओ जितेन्द्र सिंह, सीओ विनोद कुमार मिश्र, थानाध्यक्ष अभिनंदन कुमार सिंह ने 6 सेंटरों का जायजा लिया। क्वारेंटाइन किए गए प्रवासियों के बीच मच्छरदानी, बाल्टी, लूंगी, गंजी, साबुन, ऐनक, कंघी समेत अन्य जरूरत के सामान का वितरण डिग्निटी किट के रूप में किया गया। बीडीओ ने बताया कि 11 शहरों से पहुंचे 953 लोगों को 25 क्वारेंटाइन सेंटरों में शिफ्ट किया गया। ग्रीन जोन से लौटे 2000 से अधिक प्रवासियों को होम क्वारेंटाइन में रहने के लिए छुट्टी दे दी गई है।

सुदामा वेलफेयर ट्रस्ट ने 23 जरूरतमंदों काे भाेजन उपलब्ध कराई, 5 अप्रैल से किया जा रहा वितरण

मैनाटांड़ | सुदामा वेलफेयर ट्रस्ट दिउलिया के तत्वधान में 23 जरुरत मंद परिवारों के बीच खद्यान सामग्री का वितरण किया गया। ट्रस्ट के प्रेसिडेंट सुभाष चंद्र कुशवाहा ने बताया कि लॉक डाउन को लेकर प्रखंड क्षेत्र के भंगहा गांव में 23 जरूरत मंद परिवारों के बीच खद्यान सामग्री का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल से लगातार ट्रस्ट के द्वारा जरूरतमंद लोगों की सूची बनाकर खद्यान सामग्री का वितरण किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment