सहियारा थाना क्षेत्र के हनुमाननगर गांव में बुधवार की सुबह उस समय स्थिति गंभीर हो गई जब हथियारबंद दो लड़कों ने गांव के ही राजेंद्र सिंह के कनपट्टी में पिस्टल सटा दी। हालांकि इस बीच गोली नहीं चल सकी। इस बीच लोगों को जुटते देख दोनों युवक भागने की कोशिश करने लगे। वहीं हल्ला सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया।
इस बीच घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची तब ग्रामीणाें ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों की पहचान सुप्पी थाना क्षेत्र के नन्हकार सिमरदह निवासी के रूप में की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दोनों काे न्यायिक हिरासत में भेजा गया
बताया गया है कि बुधवार की करीब 7:30 बजे राजेंद्र सिंह अपने घर पर थे। इसी बीच दो हथियारबंद लड़के उनके दरवाजे पर पहुंचे अाैर राजेंद्र सिंह को आवाज लगाते हुए बाहर निकलने के लिए कहा। राजेंद्र जैसे ही घर से बाहर निकले ताे दोनों ने उनकी कनपट्टी में पिस्टल सटा दी। वहीं, सहियारा थानाध्यक्ष शशि भूषण कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट बताया जा सकता है। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق