रामगंज वार्ड संख्या- आठ में सोमवार की सुबह करीब 7 बजे मोबाइल चोरी की घटना को लेकर हुई मारपीट में तीन लोग जख्मी हो गए। ग्वालपाड़ा थाने में अलग-अलग दो मामला दर्ज हुआ है। रामगंज निवासी विनोद यादव ने गांव के ही पप्पू यादव, इंदल यादव, जाशो देवी सहित पांच लोगों पर लाठी और लोहे के रॉड से मारने एवं बचाने के क्रम में पत्नी व बेटे के साथ भी मारपीट कर जख्मी करने, रुपए व जेवरात भी छीनने का आरोप लगाया है।
वहीं दूसरी तरफ रामगंज की जाशो देवी ने गांव के विनोद यादव, अग्रवाल कुमार, मतलब कुमार सहित आठ लोगों पर मोबाइल चुराने का आरोप लगा कर लाठी-डंडा से मारपीट कर जख्मी करने तथा रुपए एवं जेवरात छीनने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment