पूर्णिया के एक होटल में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में पिछले दो दिनों से रह रहे एक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। वहीं, जिले की एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। संक्रमित महिला 16 मई को दिल्ली से पूर्णिया पहुंची थी। अब पूर्णिया में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 27 हो गई है।
आइसोलेशन सेंटर में भर्ती जिस युवक की मौत हुई है वह चार दिन पहले मुंबई से ट्रक में रौटा स्थित अपने गांव पहुंचा था। दो दिन पहले 16 मई को इसमें कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया था। युवक का सैंपल लेने के बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया था। सोमवार की सुबह युवक की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। दोपहर बाद उसकी मौत हो गई है। आइसोलेशन सेंटर में युवक की मौत के बाद प्रशासन ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दो दिन पहले आइसोलेशन में भर्ती हुआ था युवक : डीएम राहुल कुमार ने बताया कि युवक की रिपोर्ट निगेटिव आई है,लाश का पोस्टमार्टम करवाया गया है। वहीं, सिविल सर्जन डा. मधुसूदन प्रसाद ने बताया कि एक युवक को दो दिन पहले ही आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया था। युवक की तबियत पहले से ही खराब थी। उसके सैंपल को जांच के लिए भेजा गया था। सोमवार को युवक की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। मृतक के गांव के मुखिया ने बताया कि वह टीबी का भी मरीज था, जिसका इलाज चल रहा था।
रानीपतरा में महिला को हुआ कोरोना
दिल्ली से 16 मई को पूर्णिया पहुंची एक महिला को कोरोना संक्रमित पाया गया है। डीएम राहुल कुमार ने कोरोना पॉजिटिव महिला की पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में एक अन्य कोरोना पॉजिटिव मरीज की पहचान हुई है। महिला पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रानीपतरा की है। यह महिला 16 मई को दिल्ली से पहुंची थी।
प्रशासन के द्वारा पहले ही दिन से उसे क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था। इसके कारण उक्त महिला से कम्युनिटी स्प्रेड का खतरा नहीं है। इसके बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या बढ़ कर 28 हो गई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق