प्रखंड क्षेत्र में प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला जारी है। रविवार को मुंबई से चलकर 45 मजदूर पिपराही प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। सभी मजदूर मुंबई से मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार की सुबह उतरे। वहां से बिहार सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई बस से पिपराही पहुंचे। पिपराही पहुंचने पर प्रवासी मजदूरों की किसी तरह की जांच नहीं की गई। मजदूर बस से उतरकर अपने-अपने घर जाने लगे जिसकी सूचना थानाध्यक्ष अवधेश कुमार को मिली। थानाध्यक्ष पिपराही चौक पर पहुंचे और सभी प्रवासी मजदूर को उसी बस से प्रखंड स्तरीय क्वारेंटाइन सेंटर अंबा हाईस्कूल ले गए। थानाध्यक्ष ने क्वारेंटाइन सेंटर पर प्रतिनियुक्त कर्मियों से संपर्क कर स्वास्थ्यकर्मियों को बुलवाया। इस संबंध में बीडीओ मो. वसीक हुसैन ने कहा कि मुंबई से आने वाले मजदूरों की जानकारी नहीं है। पता लगा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment