शहर में काेराेना संक्रमिताें का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बुधवार काे पाली जिले के 68 सैंपल की जांच की गई, इसमें 5 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। वहीं, 3 मरीजाें के रिपीट सैंपल की रिपाेर्ट भी पाॅजिटिव आई है। यानी 10 दिन पहले ही शहर में काेराेना ने दस्तक दी थी। और इन्हीं दस दिनाें में 39 संक्रमित मरीज आ चुके हैं। चाैंकाने वाली बात ताे यह है कि अब पाली भी दूसरे जिलाें की तरह पाॅजिटिव मामलाें में लगातार आगे बढ़ रहा है।
प्रदेश में काेराेना संक्रमिताें की सूची में पाली अब 12वें स्थान पर जा पहुंचा है। एक्टिव केस के मामलाें में भी 7वें स्थान पर है। जबकि 27 अप्रैल के पहले तक पाली जिले में केवल दाे ही काेराेना संक्रमित मरीज सामने आए थे। दाेनाें ही स्वस्थहाेकर वापस अपने घर भीलाैट गए। कलेक्टर अंशदीप ने बताया िक बुधवार को पाली जिले के 68 सैंपल की जांच हुई। इसमें से 5 मरीजों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। 60 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। ये सभी मरीजनाडी मोहल्ला के हैं। जिले में अब तक 41 पाॅजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 39 केस एक्टिव है।
कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्रों में प्रशासन करेगा जरूरी सामान की आपूर्ति
एक के बाद एक लगातार आंकड़ाें में बढ़ाेतरी हाेने के बाद प्रशासन ने इसमें कमी लाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। अब शहर के 15 कंटेनमेंट जाेन और 55 बफर जाेन में आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। सभी प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे। कलेक्टर अंशदीप ने बताया कि शहर के 15 कंटेनमेंट जाेन और 55 बफर जोन क्षेत्राें में आवागमन पर पूरी तरह से राेक लगा दी है। इन क्षेत्राें में केवल आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई जिला प्रशासन की ओर से पार्षदों और डेयरी की मदद से दूध, फल व सब्जियाें के वितरण की व्यवस्था की जाएगी। इन क्षेत्राें में किसी प्रकार की मेडिकल, इलेक्ट्रिक, प्लंबर, समेत सभी आवश्यक सेवाएं बंद रहेंगी।
कंटेनमेंट जाेन में है शहर के ये 15 इलाके
शहर में बादशाह का झंडा, सिटी डिस्पेंसरी, जूना हवाला, पल्लीवालों का बास, चेतना रेस्टाेरेंट, केरिया दरवाजा, मोची काॅलोनी, महावीर उद्याेग नगर, सिंधी काॅलोनी, पूरा नाडी माेहल्ला, पूरा पांच माैखा पुलिया, करण सिंह की चाली क्षेत्र, पांच माैखा पुलिया से पुष्पा जैन स्मारक क्षेत्र, माली समाज भवन मार्ग, माली समाज भवन, लाखोटिया रोड, पांच माैखा पुलिया के पीछे का मार्ग, नागा बाबा बगीची मंदिर, मार्केट बादशाह के झंडे से 31 गजानन्द मार्ग को कंटेनमेंट जाेन घाेषित किया गया है।
बफर जाेन में शहर के ये 55 इलाके शामिल
पाली शहर के मंडिया रोड, रामदेव रोड पुलिस चाैकी, कुम्हारों का बास, न्यू मोची काॅलोनी, पिंजरापोल गाेशाला, धर्मपुरा दरगाह, गजानंद मार्ग, जंगीवाड़ा, जालोरी दरवाजा, भाटी मार्केट, जर्दा बाजार रोड, सर्राफा बाजार, सोमनाथ मंदिर क्षेत्र, धानमंडी, धोला चाैतरा, भैरुघाट, पानी दरवाजा, घोसीवाडा, बिड़लों का बास, छोटा बड़ा मूथाें का बास, डेंडा बास, समंगिया पाटी, नारेलाें की पाेल, अमरदास की गली, रामबास मोती चाैक, पानी दरवाजा, भटवाड़ा, सुपर मार्केट, सुभाष नगर बी, रेलवे स्टेशन क्षेत्र, रेलवे स्टेशन भटवाड़ा से रेलवे अंडर ब्रिज तक, सर्वोदय नगर प्रथम भाग, उम्मेद मिल क्षेत्र, मिल चाली, सुभाष सर्किल, रूई कटला, राणा प्रताप चाैक, पुरानी सब्जी मंडी, पुराना बस स्टैंड, मंडिया रोड, भाटी मार्केट तक, प्यारा चाैक, सुराणा सराय, नवलखा रोड, गोल निम्बडा, भैरु घाट से गांधी मूर्ति तक, श्रीपाल नगर, वर्धमान नगर, गरीब नवाज काॅलोनी, घरावाला जाव, जवाहर नगर, गोकुल वाड़ी, सरस्वती नगर, न्यू आनंद नगर, तेली काॅलोनी, मंडिया रोड, हरिओम होटल, गांधी नगर चाैराहा, मंडिया रोड, राजीव काॅलोनी, पूरे 16 व 17 वार्ड को बफर जोन घोषित किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment