नगर परिषद की ओर से आयोजित टैक्स शिविर के छठे दिन सोमवार को 80 हजार रुपए के राजस्व की वसूली की गई। इस प्रकार से अब तक 5 लाख रुपए से ज्यादा का राजस्व वसूला जा चुका है। बताया जाता है कि यह टैक्स पुराने कार्यालय पर 31 मई तक लॉकडाउन की अवधि तक जमा लिया जाएगा। उसके बाद लॉकडाउन बढ़ने की स्थिति में नप प्रशासन शिविर को आगे बढ़ाने पर विचार करेगा। हालांकि प्रशासन को उम्मीद है कि इस अवधि में उसके बकाया राजस्व की वसूली हो जाएगी। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2019-20 1.43 करोड़ रुपए की वसूली हो चुकी थी। जबकि बांकी राजस्व की वसूली टैक्स के माध्यम से की जाएगी। शिविर में शहरवासी आगामी वित्तीय वर्ष का टैक्स भी जमा करा रहे हैं। टैक्स दारोगा भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि लोग वर्तमान वित्तीय वर्ष के साथ वर्ष 2020-21 का टैक्स भी जमा कर रहे हैं। जिसमें अप्रैल माह के टैक्स राशि पर 1.5 फीसदी की छूट मिल रही है।
मंगलवार को 5, 6, 12, 14, 15, 21, 22, 26 व 29 नंबर वार्ड के होल्डर राजस्व जमा कराएंगे। लॉक डाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने को लेकर सोमवार से शनिवार तक अलग-अलग वार्डों का दिन निर्धारित किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment