सुरसंड स्थित पीआर हेल्थ केयर कंसल्टेंसी (मेडिकेयर) चांदपट्टी के द्वारा बुधवार को 44 वें दिन भी सुरसंड प्रखंड क्षेत्र के आलावा परिहार प्रखंड क्षेत्र के पिपरा बिशनपुर पंचायत अाैर सुरसंड प्रखंड क्षेत्र में बघारी पंचायत अंतर्गत धनारी, कोआरी व बघारी गांव में गरीब व असहायों के बीच 600 खाद्य सामग्री की पैकेट का वितरण किया गया।
साथ ही उन असहाय लोगों को आर्थिक सहयोग हेतु धनराशि भी दी गई। डॉ. रजनीश कुमार ने कहा कि अागे भी उन लोगों मदद मिलती रहेगी। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि बचपन में ही दादा जी ने यह शिक्षा दी थी कि एक मानव का धर्म होता है कि दूसरा मानव जब कष्ट में हाे ताे उसका साथ दें। गरीब-असहायों की सहायता करने में आनंद की अनुभूति होती है। इस मौके पर समाजसेवी श्री श्री 108 महंत अशोक कुमार दास ने डॉ. कुमार की राजनीति में आने के सवाल पर कहा कि हर आदमी का यह अधिकार है कि नीति राज कायम करे। राजनीति बुरी चीज है लेकिन राज्य के अंदर अपनी नीति का समावेष करना अच्छी बात है। ऐसे लोग अगर विधानसभा या पार्लियामेंट में जाते है तो क्षेत्र के लोगों के लिए खुशी की बात होगी। माैके पर महंत अशोक दास के अलावा बिंदेश्वर मंडल, राम कैलाश सिंह, डॉ ऋषभ, रंजन मिश्रा, नवीन तिवारी, गौतम कुमार, नवनीत पाठक, आकाश वर्मा, अनिल किशोर, राकेश कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जरूरतमंदों के बीच राहत पैकेट बांटते सुरसंड स्थित पीआर हेल्थ केयर कंसल्टेंसी के डॉ. रजनीश कुमार।

Post a Comment