लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) से आने वाली श्रमिक ट्रेन करीब छह घंटे की देरी से भागलपुर पहुंचेगी। अब यह मंगलवार रात 10.05 बजे की बजाय बुधवार तड़के 4 बजे के बाद ही आएगी। इस ट्रेन में भागलपुर के अलावा राज्य के कई जिलों के यात्री आ रहे हैं। जिन्हें बस द्वारा भेजा जाएगा। स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों की स्क्रीनिंग के लिए डीएम ने 12 मेडिकल टीम तैनात किए हैं। उनके साथ 12 पारा मेडिकल स्टाफ भी तैनात हैं। ट्रेन से उतरने वाले लोगों का रजिस्ट्रेशन होगा, फिर स्क्रीनिंग होगी। उधर, बुधवार दोपहर 3.10 बजे चंडीगढ़ से श्रमिक ट्रेन आएगी। इसमें भागलपुर, मुंगेर, बांका, कटिहार के पैसेंजर हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق