मुंबई से मधुबनी जा रहे प्रवासियों की कार एक बाइक को बचाने में अनियंत्रित होकर बोल्डर से टकरा गई। हादसा एनएच दो पर बुधवार सुबह तकरीबन 7 बजे मोहनिया थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास हुआ। हादसे में जहां आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए वहीं कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई और लोगों की सहयोग से कार में फंसे प्रवासियों को आनन-फानन में बाहर निकालकर अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया पहुंचाया गया। हादसे में बिहार के मधुबनी जिले सहारघाट थाना क्षेत्र के टेरवां गांव निवासी एक ही परिवार के पंकज कुमार, शंभू साह, प्रियंका कुमारी, ललन कुमार, राजू कुमार, मदन कुमार और एक बच्ची शामिल हैं। घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के समीप एन एच दो पर एन एच ए आई द्वारा रखे गए एक बड़े पत्थर से बुधवार को सुबह प्रवासियों की कार टकरा गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق