चिरैया थाना क्षेत्र के बेलाघाट में एक ही परिवार के पॉजिटिव मिली एक दंपती की आठ माह की बेटी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 9 हो गई है। जबकि एक की मौत हो चुकी है। दंपती की बेटी सहित एक ही परिचार के चार लोग कोरोना पीड़ित हो गए हैं। वहीं यह राहत की बात यह है कि इस परिवार के संपर्क में आए अन्य 38 लोगों की रिपोर्ट पहले हीं निगेटिव आ चुकी है।
अभी जिला के मिले 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज में से एक शिवहर में मिला था, जिसकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावे मुंबई से कैंसर पीड़ित मरीज के साथ दो अन्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसमें से कैंसर पीड़ित मरीज की मौत इलाज के दौरान हो गई थी, जबकि दो पॉजिटिव मरीज की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है। साथ हीं अरेराज में मिले कोरोना पॉजिटव मरीज की भी पहली जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी सबों को आइसोलेशन में रखा गया है। इस परिवार के संपर्क में आए सभी 38 लोगों को क्वारेंटाइन रखा गया है। इनका पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है. तीन रिपोर्ट निगेटिव आने या 21 दिन तक किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने के बाद उन्हें क्वारेंटाइन से निकाला जाएगा। पकड़ीदयाल थाना के चैता ब्राह्मण टोली की एक महिला के संपर्क में आए 10 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जिन्हें क्वारेंटाइन में रखा गया है।
जिले के मिले सभी कोरोना पॉजिटिव मरीज एंबुलेंस से आए थे अपने घर
अबी तक जिले में मिले सभी 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज एंबुलेंस से आए थे। जटवा में मिले कोरोना पॉजेटिव मुंबई से कैंसर के मरीज को लेकर आए थे। अरेराज में मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज दिल्ली से एक मरीज के साथ पश्चिम चंपारण आया था। पकड़ीदयाल के ब्राह्मण टोली में मिला पॉजिटिव महिला भोपाल से तथा शिकारगंज के बेला घाट में मिले चार कोरोना पॉजिटिव मरीज दिल्ली से एंबुलेंस से आए थे।
लॉकडाउन के दौरान वाहनों से जिले की पुलिस ने वसूला 75 लाख जुर्माना
मोतिहारी|लॉक डाउन के दौरान जिला पुलिस लगातार वाहनों से जुर्माना की वसूली कर रही है। लॉकडाउन के 45 दिनों के भीतर पुलिस ने 75 लाख रुपए जुर्माना के रुप में वसूल किया है। वाहनों के परिचालन पर रोक लगने के बाद जिला प्रशासन द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में गहन वाहन चेकिंग चलाया जा रहा है। इसके बावजूद सड़को पर वाहनों का लगातार परिचालन हो रहा है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने कड़ाई करने का आदेश दिया है।
आठ माह की बच्ची कोरोना पॉजिटिव पाई गई है जो शिकारगंज के बेलाघाट के पॉजिटिव दंपति की पुत्री है। उसे डायट सेंटर स्थित आइसोलेशन सेंटर में आइसोलेट कर इलाज किया जा रहा है।
-डॉ. रिजवान अहमद, सिविल सर्जन, पूर्वी चंपारण
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق