उत्तर प्रदेश के आगरा शहर से साइकिल चलाकर नौ दिनों में प्रखंड क्षेत्र के हनुमान नगर ब्रह्मस्थान सोल गांव के 13 प्रवासी मजदूर बुधवार को अपने गांव पहुंचे। इस दौरान सभी मजदूरों ने बुधवार को स्थानीय पीएचसी पहुंचकर जांच कराई।
चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी डॉ. आरके सिंह, डॉ. पूनम कुमारी, स्वास्थ्य कर्मी संजीव कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार गुप्ता, डॉ. प्रवीण कुमार अाैर डॉ. शिवजी रजक ने सभी मजदूरों की स्वास्थ्य जांच की। जांच के दौरान सभी मजदूर स्वस्थ्य पाए गए हैं। इसकी सूचना मिलते ही बीडीओ मो. युनिस सलीम, सीओ संजय कुमार व थानाध्यक्ष भोला कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पीएचसी पहुंचे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment