एक तरफ कोरोना का कहर, दूसरी तरफ महाचक्रवात अम्फान का डर। कोरोना और कुदरत ने फिलहाल अपनी अपराजेय ताकत का एहसास लोगों को करा दिया है। बुधवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। मई में अम्फान तूफान के असर से सुबह से शाम तक हवा की गति ने सुहाने मौसम का एहसास कराया।
करीब 18-20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री, तो रात का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो मंगलवार की तुलना में क्रमशः 9 डिग्री और 5 डिग्री कम रहा। मौसम के पूर्वानुमान से भी बुधवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के मुकाबले 4 डिग्री कम तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के मुकाबले 5 डिग्री कम रहा।
कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा. मुकेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को तापमान और गिरेगा। गुरुवार को अधिकतम 21 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री की संभावना है। गुरुवार को 52 एमएम बारिश का पूर्वानुमान है। यह चक्रवात का ही असर है। नतीजतन मौसम में यह अप्रत्याशित बदलाव अगले चार दिनों तक दिख सकता है। गुरुवार को हवा 27 से 30 किमी प्रति घंटा के तेज रफ्तार से चल सकती है। लोग व किसान एहतियात बरतें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق