जिले में कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या में फिर इजाफा हो गया है। नालंदा मेें गुरुवार को तीन नए कोरोना पॉजीटिव मरीज मिले। जिसमें एक नवादा के और दूसरे शेखपुरा निवासी प्रवासी मजदूर हैं और एक हिलसा के एक सरकारी डॉक्टर हैं। तीन नए मरीजों के मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या जिले में 64 हो गई। जिसमें 36 मरीज की रिपोर्ट निगेटिव हो चुकी हैं। गिरियक में मिले दोनों संक्रमित सूरत से लौटकर आए थे।
दोनों को क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था। जिनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। हिलसा में मिले संक्रमित डॉक्टर के संबंध में बताया जा रहा है कि वह क्वारेंटाइन सेंटर के मरीजों के संपर्क में आकर पॉजिटिव हुए। नए मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री खंगाल कर स्वस्थ्य महकमा उनके संपर्क में आए लोगों का सैंपल लेने में जुट गया है। हिलसा में डॉक्टर के संक्रमित होने से हिलसा में नया चेन बनने की संभावना है। यह केस आने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग हरकत में आगया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق