पंजाब, चंडीगढ़ केरल, राजस्थान, दिल्ली, लुधियाना, उत्तरकाशी आदि राज्यों से आए हुए लगभग दो सौ प्रवासियों को योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के पीपरा नौरंगिया पंचायत स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर और पंचायत सरकार भवन पीपरा नौरंगिया में क्वारेंटाइन किया गया है। प्रवासियों ने गुरुवार को कपड़े बर्तन तेल साबुन कीट नहीं मिलने पर बेतिया नवलपुर मुख्य सड़क पर जमकर हंगामा किया व घंटो सड़क को जाम किया। सैकड़ों प्रवासियों ने बताया कि हम सभी लोग दूसरे राज्य से आए हुए है लगभग चार दिन हो गए हैं।लेकिन अभी तक जरूरतमंद कपड़े बर्तन तेल साबुन साबुन सेनेटाइज किट नहीं मिला है। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि सभी प्रवासी मजदूरों को हंगामा के बाद सूचना मिली सूचना के बाद सभी प्रवासी मजदूरों के बीच किट का वितरण किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق