मुफस्सिल थाना क्षेत्र में युवतियों व किशोरियों से दुष्कर्म का मामला बढ़ता जा रहा है। अभी पुलिस चार माह पूर्व विक्षिप्त किशोरी से दुष्कर्म व हत्या का मामला सुलझा नहीं पाई थी कि बीते गुरुवार को एक और दुष्कर्म का मामला सामने आ गया। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के पिता के बयान पर महिला थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

पीड़ित के पिता के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव में पीड़ित किशोरी (14 वर्षीय) शाम को शौच के लिए खेत की ओर गयी हुई थी। उसी दौरान घात लगाकर बैठे आरोपी दीपक कुमार राय जो उसी गांव का रहने वाला है, उसने पीड़िता को पकड़ लिया और दुपट्टे से उसका मुंह बांध दिया। उसके बाद आरोपी पीड़िता को भूंसे की ढेर की ओर ले गया। जहां उसने पीड़ित की अस्मत लूट ली। फिर पीड़िता को वहां तड़पता छोड़कर भाग निकला। इसकी जानकारी जब पीड़िता के घर वालों को हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की।

महिला थाना ने कराई मेडिकल जांच

घटना के काफी देर बाद दर्द से कराहती हुई पीड़िता अपने घर पहुंची। बेटी की ऐसी हालत देखकर मां-बाप के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता की मां ने उसे घर के अंदर लाया और सारी जानकारी ली। उसके बाद पीड़िता के पिता ने मामले को जनकारी पुलिस को दी। नाबालिग होने के कारण पुलिस ने पीड़िता व उसके परिजनों को महिला थाना भेज दिया। जहां महिला थानाप्रभारी सुशीला देवी ने पीड़िता का बयान दर्ज कर उसकी मेडिकल जांच कराई।

इस दौरान महिला थाना व मुफस्सिल थाना ने संयुक्त अभियान में आरोपी को देररात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पकड़े गये आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस संबंध में एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने बताया कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई की। इस क्रम में त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को भी पकड़ लिया गया। जिसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। आगे की कार्रवाई मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद शुरू की जाएगी। ताकि, दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

जिले में बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं ने ओडीएफ की खोल दी है पोल
जिले में बीते कुछ दिनों में दुष्कर्म के मामला बढ़ता ही जा रहा है। इन घटनाओं में एक चीज जो सामान्य रहती है, वो है शौच के दौरान। अधिकांश मामलों में पीड़िता शौच के लिए घर से बाहर जाती है। शौच के लिए बाहर जाने की घटनाएं जिले में ओडीएफ की घोषणा को ठेंगा दिखा रहे हैं। बड़ा सवाल यह है कि प्रशासन का जिले को ओडीएफ घोषित करने का दावा कितना सही है। बड़ा सवाल यह है कि यदि, घर में शौचालय होता, तो क्या रेप पीड़िताएं बाहर शौच के लिए क्यों जाती।

हालांकि, कोई भी प्रशासनिक अधिकारी इस मुद्दे पर टिप्पणी नहीं देना चाहते हैं। बताते चलें कि एक मार्च को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलुआंं में देर शाम एक विक्षिप्त नाबालिग शौच के लिए निकली थी। जो हैवानों की दरिन्दगी का शिकार हो गयी। दुष्कर्म से उनका मन शांत नहीं हुआ, तो उन्होंने उसकी हत्या कर डाली।

मामले में पुलिस ने डॉग स्क्वायड से लेकर फॉरेंसिक टीम का सहारा लिया। लेकिन, आज तक आरोपी पकड़े नहीं गये। इसी प्रकार राजपुर थाना क्षेत्र में 18 मार्च को पड़ोस में रहने वाले युवक ने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची उस समय शौच के लिए बाहर गई थी। इसी दौरान युवक ने उसके साथ ऐसा घिनौना काम किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rape of a teenager who escaped from home in Buxar in the evening, accused arrested

Post a Comment