पंचायत भवन कैंदी में कुल 42 लोग क्वारेंटाइन हैं। जिसमें दो महिला एवं 40 पुरुष, मध्य विद्यालय परसावां में 83 लोगों में 7 महिला एवं 76 पुरुष जिसमें तीन बच्चे हैं। शेष तीन क्वॉरेंटाइन सेंटर प्रखंड सूचना भवन रामगढ़ चौक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय शाह नगर एवं मध्य विद्यालय नारायणपुर में कोई भी प्रवासी मजदूर नहीं रह रहे हैं।
तेतरहाट के मुखिया रघुनाथ शाह ने बताया कि मेरे पंचायत के 3 प्रवासी मजदूर थे। उसमें महिला भी थी। जिसको कैंदी क्वॉरेंटाइन सेंटर से लौटाया गया। इन तीनों व्यक्ति के तेतरहाट लौटने के बाद लोगों में डर का माहौल है। तेतरहाट ग्राम निवासी मोहम्मद सोनू खान, अहमद मियां, कासिम मियां आदि दर्जनों लोगों ने बताया कि बाहर से आने वाले व्यक्ति को क्वॉरेंटाइन करने के बजाए इनको ऐसे ही होम क्वॉरेंटाइन रहने के लिए कह दिया गया है। मुखिया ने बताया कि अंचलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह से बात करने के बाद उन्होंने बताया कि मेरे यहां क्षमता से अधिक व्यक्ति हैं इसलिए इनको क्वॉरेंटाइन नहीं कर सकते। आज से 2 दिन पहले शरमा ग्राम में बाइक से दो व्यक्ति 5 दिनों तक लंबी यात्रा कर गुजरात के सूरत से शरमा ग्राम पहुंचे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment