बीएन मंडल विश्वविद्यालय के शोधार्थियों ने कुलपति डॉ. अवध किशोर राय को आवेदन देकर नए परीक्षा कैलेंडर में पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा को भी शामिल करने की मांग की है। राजनीति विज्ञान विभाग के शोधार्थी सह एसएफआई के विश्वविद्यालय प्रभारी सारंग तनय व उर्दू विभाग के शोधार्थी सह एआईएसएफ के जिलाध्यक्ष मो. वसीमुद्दीन ने कहा कि बीएनएमयू द्वारा 25 मार्च को जारी परीक्षा कैलेंडर जो बाद में लाॅकडाउन की अवधि बढ़ाने के कारण स्थगित कर दिया, उसमें यूजी, पीजी, बीसीए, बीबीए, बीटीएसपी, बॉयोटेक, बीएड, एलएलबी आदि के परीक्षा आयोजन की चर्चा की गई थी। लेकिन कहीं भी पैट-2019 कोर्स वर्क परीक्षा लेने का जिक्र तक नहीं था। शोधार्थी द्वय ने कहा है कि पैट-2019 एंट्रेंस एग्जाम एवं एडमिशन हुआ और कोर्स वर्क का क्लास भी हुआ है। आगे के परीक्षा कैलेंडर में पैट-2019 कोर्स वर्क को भी जगह दी जाए। इसके साथ ही कोर्स वर्क से संबंधित कंप्यूटर कक्षा की अनिवार्यता को समाप्त किया जाए अथवा इसे लाॅकडाउन में ऑनलाइन पूरा कराया जाए। कुलपति के कार्यकाल मई 2020 में ही पैट-2019 कोर्स वर्क की परीक्षा ली जाए। इस दौरान प्रोवीसी डॉ. फारुक अली भी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق