सिंहेश्वर में एनएच-106 से थाना तक सड़क और नाला निर्माण कार्य को गति देने तथा निर्माण में आ रही बाधा को दूर करने के लिए उप विकास आयुक्त विनोद कुमार ने जिला परिषद की दुकानों का निरीक्षण बुधवार को किए। इस दौरान सीओ अनिल कुमार सिन्हा से सड़क निर्माण में आ रही बाधा को दूर करने के बारे में क्या कार्रवाई की गई, इसकी भी जानकारी ली।
डीडीसी ने जिला परिषद के अमीन बिजेंद्र सिंह से सभी दुकानदारों की सूची मांगी है। बिजली विभाग से नाला निर्माण में पोल के कारण आ रही रुकावट को दूर करने के लिए बात भी की। वहीं एनएच- 106 के निर्माण को गति देने तथा नाला निर्माण का कार्य शुरू करने के लिए अमीन की एक टीम ने एनएच के कर्मचारियों के साथ मापी कर स्थल को चिह्नित किया।
निर्माणाधीन कंपनी आईएलएफएस के लाइजनिंग मैनेजर अनिल कुमार झा ने बताया कि चार अमीनों के द्वारा मापी का कार्य संपन्न किया गया। जगह कम रहने के कारण डीबी रोड के नाले को भी एनएच के नाले में जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो थोड़ी बहुत बाधा है, अगर प्रशासनिक स्तर पर दूर कर दिया जाए तो काम अविलंब शुरू कर दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment