नल जल योजना पर करोड़ो खर्च करने के बाद भी इस तपिश में चेहरिया पंचायत की जनता को पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में बुधवार को चेहरिया पंचायत के वार्ड सात के ग्रामीणों ने बताया कि हम लोगों को नल जल योजना का लाभ नहीं मिला है। पानी के लिए हम लोगों को यहां से एक किलोमीटर दूर सबमर्सिबल पंप के पास जाना पड़ता है।
लोगों तक पानी पहुंचाने की जिम्मेदारी पीएचईडी की है : मुखिया
इस संबंध में पंचायत की मुखिया बंदना कुमारी ने बताया कि चेहरियां पंचायत में वार्ड समिति की देखरेख में जो भी नल जल योजना चल रही थी, सब लगभग पूरी हो गई है। पांच योजनाएं पीएचईडी विभाग
द्वारा कराई जा रही हैं। वह भी लगभग पूरी होने के कगार पर हैं। जहां तक वार्ड 7 में नल जल की बात है तो इसकी जिम्मेदारी और उस वार्ड के लोगों तक पानी पहुंचाने की जिम्मेदारी पीएचईडी विभाग
की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
People of Cheria Panchayat in Durgavati craving water drop by drop in tapish

Post a Comment