जिले में प्रवासी मजदूरों के लिए बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर में काफी लापरवाही बरती जा रही है। ऐसे ही एक मामले में समुदाय स्वास्थ्य केंद्र जयनगर की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नम्रता प्रिया ने शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर प्रखंड के तमा पंचायत के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय खेड़ीबसर में बने क्वारेंटाइन सेन्टर में रह रहे प्रवासी मजदूरों को बिना इजाजत पारा शिक्षक रियासत अंसारी द्वारा इलाज किए जाने को लेकर कार वाई करने को कहा है। पत्र में प्रिया ने कहा है कि देश में लॉकडाउन लागू के बाद लोगों को सोशल डिस्टेंस का अनुपालन अनिवार्य करना है। परंतु उत्क्रमित मध्य विद्यालय विसोडीह के पारा शिक्षक रियासत अंसारी द्वारा क्वारेंटाइन सेंटर में प्रवेश कर सर्दी , खांसी प्रवासियों मजदूरों को इलाज कर सुई लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पारा शिक्षक रियासत अंसारी के पास चिकित्सा संबंधित कोई प्रमाण पत्र नहीं है। उनके द्वारा क्वारेंटाइन सेंटर में प्रवासी मजदूरों के इलाज के अलावा ग्रामीणों को घूम घूम कर भी इलाज करते हैं, जिसके कारण किसी भी समय अप्रिय घटना घट सकती है। उल्लेखनीय हो की उक्त क्वारेंटाइन सेन्टर में मुंबई रेड जोन से आए प्रवासी मजदूरों को रखा गया है। पत्र में कहा गया है की उक्त शिक्षक प्रतिदिन सेंटर पर जाकर प्रवासी मजदूरों को दवा व सूई दे रहा है। उन्होंने शिक्षा विभाग से रियासत अंसारी पर विधिवत करवाई करने तथा सभी परिवार को 28 दिनों का क्वारेंटाईन मे रहने का निर्देश दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment