थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड 11 के हरिसंगी नदी के निकट स्थित तालाब में स्नान करने के दौरान पैर फिसलकर डूबने से दो बच्च की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक दोनों बच्ची की पहचान वार्ड 11 निवासी गजेंद्र कुमार की 16 वर्षीय पुत्री सुधीरा कुमारी एवं अरुण राउत की 12 वर्षीय पुत्री रीमा कुमारी के रूप में की गयी है। स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने दोनों बच्ची काे तालाब से निकालकर स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने दोनों बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष भोला प्रसाद सिंह दल बल के साथ पीएचसी पहुंचे। वहीं मामले की छानबीन कर दोनों शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराने के लिये सदर अस्पताल में भेज दिया। यहां पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
तालाब किनारे खेल रही थी दोनों बच्ची: प्रतिदिन की तरह दोनों बच्ची तालाब के किनारे खेल रही थी। इसी बीच दोनों बच्ची तालाब में स्नान करने के लिए चली गयी। स्नान करने के दौरान दोनों बच्ची का पैर गहरे पानी की ओर चला गया। जिस कारण दोनों बच्ची की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment