प्रखंड स्थित पंचायतों में सात निश्चय योजना के तहत नल जल योजना व क्वारेंटाइन सेंटरों की भौतिक स्थिति की जांच डीपीआरओ विनोद कुमार ने किया। निरीक्षण के दौरान आए डीपीआरओ ने सभी मुखिया व वार्ड सदस्यों को निर्देश दिया कि सभी वार्ड में 15 जून तक जलापूर्ति शुरू हो जानी चाहिए नही तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में 31 मार्च आखरी डेड लाइन थी लेकिन लॉक डाउन के कारण यह डेट 15 जून तक कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस निर्धारित तिथि के अंदर सभी योजनाओं को पूर्ण करने के साथ उनका मापी पुस्तिका भी तैयार कर विभाग के वेबसाइड पर अपलोड कर देना है। इस पर उपस्थित वार्ड सदस्यों ने बताया कि पूर्व के जेई अनिल पासवान ने केवल रनिंग एमबी किए हुए है। वही वर्तमान जेई को आये छः माह हो गए है लेकिन ये अभी तक एक भी एमबी भी किये हुए है। वही विशेष परिस्थिति में ही क्षेत्र में आते है। वे बगहा में ही रहते है और वही से केवल खानापूर्ति करते है। इस पर डीपीआरओ ने जेई से स्पष्टीकरण की मांग की।
प्रवासियों के बैंक अकाउंट को करेऑनलाइन
डीपीआरओ ने परसौनी क्वारेंटाईन सेंटर की जांच के दौरान निर्देश दिया कि जो भी प्रवासीय मजदूर आ रहे है उन लोगों का रजिस्ट्रेशन के दौरान ही बैक एकाउंट, आईएफसी कोड के साथ लिख ले और आपदा के वेबसाइड पर ऑनलाइन कर दे। वही उन्होंने कहा कि इनकी सुविधा का ख्याल रखा जाए। उन्होंने प्रवासियों से बात कर उन लोगों को भी समझाया कि आप लोग शांति बना कर रहे सब कुछ ठीक हो जाएगा, बस सब लोग मिल कर इस बीमारी को भगाने में सहयोग करे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق